गिरिडीह (झारखंड)। वैवाहिक विवाद ने जब हिंसा और बर्बरता का रूप ले लिया, तो रिश्तों की मर्यादा ही नहीं, कानून का डर भी टूटता नजर आया। गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक सनकी पति ने शराब के नशे में JCB मशीन लेकर ससुराल पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले घर की बाउंड्री वॉल पूरी तरह तोड़ डाली और इसके बाद मकान गिराने की तैयारी में था। गनीमत रही कि ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

“मायके जाती है, तो घर ही नहीं रहने देंगे”

आरोपी पिंटू मंडल का तर्क सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उसका कहना था कि शादी के करीब साढ़े चार साल हो चुके हैं, लेकिन जब-जब घर में काम का वक्त आता है, उसकी पत्नी मायके चली जाती है। सास-ससुर उसे रोकने के बजाय समर्थन करते हैं। कई बार पत्नी की विदाई कराने की कोशिश की, लेकिन न पत्नी लौटी और न ही ससुराल पक्ष ने पहल की।
इसी गुस्से में उसने फैसला कर लिया कि अगर ससुराल का घर ही नहीं रहेगा, तो पत्नी मायके जाएगी ही नहीं।

नशे में खुद चला रहा था JCB

मंगलवार देर रात पिंटू मंडल खुद JCB मशीन चलाते हुए ससुराल पहुंचा। शराब के नशे में धुत आरोपी ने बिना किसी डर के सीधे बाउंड्री वॉल पर मशीन चढ़ा दी। तेज आवाज और दीवार गिरने की धमक से गांव में हड़कंप मच गया।
बाउंड्री पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद वह मुख्य मकान तोड़ने की तैयारी में था।

घर में थे महिलाएं और छोटे बच्चे

घटना के वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घर में केवल आरोपी की सास, पत्नी उर्मिला और दोनों छोटे बच्चे सो रहे थे। JCB से दीवार टूटने की आवाज सुनते ही मां-बेटी छत पर चढ़ गईं और जोर-जोर से शोर मचाने लगीं
हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी स्थिति बिगड़ती देख JCB लेकर फरार हो गया

पत्नी का गंभीर आरोप: रोज शराब पीकर मारपीट

पत्नी उर्मिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति रोज रात शराब के नशे में घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। ससुराल पक्ष भी उसे प्रताड़ित करता है।
इसी डर और हिंसा के कारण वह बच्चों के साथ मायके में रहकर खुद को सुरक्षित महसूस करती है। उर्मिला ने साफ कहा कि मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से वह पूरी तरह टूट चुकी है और कई बार हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि कोई गलत कदम उठने का डर रहता है।

पुलिस में शिकायत, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद उर्मिला ने जमुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading