Site icon 24 News Update

नर्सिंग अधीक्षक एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स का स्वागत-अभिनंदन

Advertisements

24 News Update उदयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, उदयपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नर्सिंग अधीक्षक एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग एक नोबल प्रोफेशन है, जो ज़मीन से जुड़ा हुआ है। नर्सेज का आत्मीय जुड़ाव रोगियों के साथ उनकी पीड़ा कम करने में सहायक बनता है।
गरासिया ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन की बदौलत अस्पताल में आने वाला मरीज स्वस्थ होकर घर लौटता है। उन्होंने नर्सिंग कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं जैसे समयबद्ध डीपीसी और पदोन्नति की माँग को सरकार तक पहुँचाने का आश्वासन भी दिया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान
कार्यक्रम में उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं एवं व्यवहार के लिए नर्सिंग अधीक्षक – द्रौपदा मेघवाल एवं हरिलता गंधर्व, सनियर नर्सिंग ऑफिसर्स – तरुणलता वैष्णव एवं सुशीला गरासिया का माल्यार्पण, उपरणा व शॉल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य उपस्थित
इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश पालीवाल, शारदा गरासिया, जितेंद्र भटनागर, कुसुम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत आमेटा, संरक्षक रमेश मीणा, संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ने किया। समारोह में नारायण सिंह राठौड़, सीपी सिसोदिया, प्रमोद भाटी, हरिश चौबीसा, प्रदीप मेहता, अरुणा कुमावत, सकीला अंसारी, राजेश चौधरी, राजूराम, गुलाब सेन, लक्ष्मीलाल सालवी, मुस्तनसर बोहरा, गायत्री जडिया, कृष्ण अवतार गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, सूर्यप्रकाश मीणा, दशरथ ईनानी सहित कई वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने सम्मानित नर्सेज की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

Exit mobile version