Advertisements
उदयपुर, 13 अप्रैल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नगर उपखण्ड सप्तम के तहत मानसी वाकल प्रोडक्शन पर आकस्मिक मेंटेनेंस होने के कारण मंगलवार को सुबह 11 से 4 बजे के बीच छोटी पिपली, बड़ी पिपली, सरस्वती हॉस्पिटल, धर्मराज कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी रोड तथा उच्च जलाशय से न्यू भोपालपुरा, प्रेम नगर, केशव नगर, यूआईटी टंकी से होने वाली सभी जलापूर्ति वाले क्षेत्रों में मंगलवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में जलापूर्ति एक दिन आगे बढ़ाई गई है।

