Site icon 24 News Update

जलापूर्ति प्रभावित: केशव नगर टंकी पाइपलाइन लीकेज के कारण सप्लाई एक दिन स्थगित

Advertisements

24 News Update उदयपुर। नगर उपखंड सप्तम द्वारा जानकारी दी गई है कि दिनांक 18/03/2026 को केशव नगर टंकी से पानी की सप्लाई पाइपलाइन में लीकेज की वजह से जलापूर्ति एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।
इस बाधा का असर मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में होगा: आशीर्वाद नगर
रूप सागर कच्ची बस्ती, अन्य आसपास के क्षेत्र। नगर उपखंड अधिकारी यामिनी उपाध्याय ने बताया कि निवासियों से जलापूर्ति बाधित होने के कारण धैर्य रखने और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की है। जलापूर्ति की सामान्य स्थिति और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद तुरंत पुनः आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Exit mobile version