Site icon 24 News Update

उदयपुर के विनोद साहू होंगे फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चीफ जूरी — राजस्थान टीम हुई रवाना

Advertisements

24 News Update उदयपुर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रैत में 2 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विनोद साहू को चीफ जूरी एवं मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि साहू आगामी 1 नवंबर (शनिवार) को ट्रेन से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वे पूर्व में भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
संघ के सचिव डॉ. देवेंद्र साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजस्थान टीम की घोषणा कर दी गई है। पुरुष टीम में — जितेंद्र शर्मा, योगेंद्र सोगरवाल, सांकेत चतुर्वेदी,
महिला टीम में — रुखसाना बानो, मनीषा प्रजापत और तनुश्री को शामिल किया गया है। टीम के कोच आशीष जैमन होंगे। राज्य की यह टीम कल पूजा एक्सप्रेस से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होगी।

Exit mobile version