24 News Update उदयपुर। उदयपुर में साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने इंटरनेट उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। उन्होंने बताया कि फिशिंग, मेलवेयर और डेटा चोरी जैसे डिजिटल खतरों की पहचान कर उनसे बचना तथा अपनी ऑनलाइन जानकारी को सुरक्षित रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि सतर्कता की निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें मजबूत पासवर्ड का उपयोग, संदिग्ध लिंक से दूरी और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के माध्यम से स्वयं तथा संस्थानों को साइबर हमलों से सुरक्षित रखा जा सकता है।पालीवाल ने लोगों को सलाह दी कि सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करने से बचें और किसी भी संदिग्ध ई-मेल या लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और बैंकिंग खातों के लिए अलग-अलग तथा जटिल पासवर्ड रखना साइबर सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान फतहलाल पारिक ने संगठन की गतिविधियों और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहीं बड़गांव महिला अध्यक्ष राजू कुंवर चौहान ने युवाओं के करियर निर्माण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।संगोष्ठी में उपस्थित प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय अपनाने का आह्वान किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होली पर रेलवे द्वारा व्यापक प्रबंधन : उत्तर पश्चिम रेलवे ने चलाई रिकार्ड स्पेशल ट्रेनें फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता के संदेश के साथ ‘रंगोथोन 7.0’ साइकिल मैराथन सम्पन्न