Advertisements
24 News Update उदयपुर। जिले के सुखेर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ब्राह्मणों का गुड़ा कुम्भा मगरा निवासी जोधसिंह सिसोदिया (33) ने रिपोर्ट दी कि 26 अप्रैल को दोपहर लगभग एक बजकर 40 चालीस मिनट पर विश्वविद्यालय मार्ग के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। घटना की सूचना 27 अप्रैल को दी गई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी भगवतीलाल के निर्देशन में की जा रही है।

