24 News Update उदयपुर। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सूरजपोल थाना क्षेत्र का है, जहां लिंक रोड स्थित शिव मंदिर के सामने से समाजसेवी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जनकपुरी, पानेरियो की मादड़ी निवासी 61 वर्षीय शहर के जाने माने समाजसेवी व धर्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल 1 अप्रैल को शिव मंदिर के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने 7 अप्रैल को थाने में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक यशपाल सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। मकवाना ने बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा के दौरान उन्होंने अपनी बाइक शिव मंदिर के सामने खड़ी की थी। गाड़ी हीरो स्पलेण्डर आरजे 27 एएस 3839 नंबर की थी। वापस आकर देखा तो नहीं मिली। पुलिस के अनुरोध पर अभय कमांड के कैमरे देखे व आगे गहन जांच की जरूरत है।
समाजसेवी दिनेश मकवाना की मोटरसाइकिल टाउन हॉल शिव मंदिर के सामने से चोरी

Advertisements
