Advertisements
24 News Update उदयपुर। उदयपुर में मंगलवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आगमन हुआ। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर विधायक फूलसिंह मीणा, उदयलाल डांगी और भाजपा नेता अतुल चंडालिया सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ राजे का स्वागत किया।
इस दौरान एयरपोर्ट पर ही गुलाबचंद कटारिया से उनकी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई, जिसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे सड़क मार्ग से बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गईं, जहां उनके विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

