24 News Update उदयपुर। वल्लभनगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर शुक्रवार को वल्लभनगर कस्बा बंद रहा। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं, जबकि ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण वल्लभनगर-मावली मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम रमेश चंद्र वडेरा को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र चालान पेश करने तथा पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। चार आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरारडीएसपी सरवन दास संत ने बताया कि करीब दो माह पहले नाबालिग के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि चार युवकों ने नाबालिग को विभिन्न प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा एक अन्य युवक पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दो दिवसीय नि:शुल्क रोग निवारण शिविर, प्राकृतिक चिकित्सा पर मिलेगा विशेषज्ञों का परामर्श मेवाड़ में मानसून की दमदार एंट्री, सर्वाधिक बारिश बस्सी डेम पर, अगले 5-7 दिन भारी बारिश का अलर्ट