Site icon 24 News Update

UTBA ने जीता मिराज–UTBA टैक्स फ्रेटरनिटी क्रिकेट–2026 का खिताब

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मिराज–UTBA टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल क्रिकेट–2026 के तहत रविवार को खेले गए इंटर-डिपार्टमेंटल मुकाबलों में उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन (UTBA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि आयकर विभाग की टीम उपविजेता रही। UTBA अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि टूर्नामेंट का 35वां संस्करण 15 फरवरी को मदन पालीवाल स्पोर्ट्स सेंटर स्थित Miraj Stadium में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में UTBA ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में आयकर विभाग की टीम संघर्ष के बावजूद 147 रन ही बना सकी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रहे। विशिष्ट अतिथियों में आयकर विभाग के अतिरिक्त निदेशक (जांच) भेराराम चौधरी, सीजीएसटी के संयुक्त आयुक्त रोशन बडियाल, मिराज ग्रुप के सीए मधुसूदन झंवर तथा सीईओ अरविंद जैन शामिल रहे।
स्पोर्ट्स कमेटी अध्यक्ष सीए पंकज जैन ने बताया कि फाइनल मुकाबला अंत तक रोमांचक रहा। अतिथियों द्वारा विजेता टीम के कप्तान सीए पंकज जैन सहित पूरी टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।
व्यक्तिगत पुरस्कार इस प्रकार रहे—
मैन ऑफ द सीरीज: राहुल गुप्ता
बेस्ट बैट्समैन: हिमांशु नागोरी
बेस्ट बॉलर: गोविंद
बेस्ट फील्डर: हेमपाल चौधरी
टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर सीजीएसटी की टीम रही, जबकि राजसमंद टैक्स बार एसोसिएशन को गेस्ट टीम के रूप में सम्मानित किया गया।
UTBA अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन राजस्थान की सबसे पुरानी टैक्सेशन संस्थाओं में से एक है और इस वर्ष अपने 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्लेटिनम जुबली मना रही है। संस्था के 325 से अधिक सदस्य आयकर, जीएसटी सहित विभिन्न कर मामलों में सेवाएं देकर देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं।
स्पोर्ट्स कमेटी वाइस चेयरमैन सी.पी. बालदी ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से आयोजित यह टूर्नामेंट विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और टीम भावना को मजबूत करने का माध्यम बना हुआ है। लीग मैच 7, 8 और 14 फरवरी को गीतांजलि क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए थे।
कार्यक्रम का संचालन सीए पंकज जैन ने किया। इस अवसर पर UTBA सचिव अंकुश जैन सहित बड़ी संख्या में कर विशेषज्ञ, विभिन्न विभागों के अधिकारी और 250 से अधिक सदस्य मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में मिराज ग्रुप के राजेश राजपुरोहित, मयंक पाठक और लक्ष्मण दीवान का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version