24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पिछले माह बेमौसम बारिश से जिले में किसानों की सोयाबीन, मक्का व धान की फसलें 80 से 90 प्रतिशत तक खराब हो गईं। इस पर राजस्थान सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए जिले के 1042 गांवों को फसल खराबा राहत देने के आदेश जारी किए।भारतीय किसान संघ डूंगरपुर के जिला प्रवक्ता लल्लूराम बिजोला ने बताया कि सरकार ने डूंगरपुर जिले की सभी तहसीलों—आसपुर, साबला, सागवाड़ा, गलियाकोट, ओबरी, चिखली, सीमलवाड़ा, जोतरीपाल, देवल, डोवड़ा, बिछीवाड़ा, गामड़ी, अहाड़ा—के कुल 1042 गांवों को बाढ़/अभावग्रस्त घोषित कर दिया है। अधिसूचना 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।33 प्रतिशत या अधिक फसल नुकसान वाले किसानों को एसडीआरएफ नियमों के तहत कृषि आदान अनुदान वितरण की अनुमति मिल गई है। विभाग को प्रभावित किसानों को समय पर अनुदान भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भिकम शाह वली तीन दिवसीय उर्स हुआ प्रारम्भ मां की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, ग्रामीण हुए भावुक