Site icon 24 News Update

प्रतापनगर में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने वारिसों की तलाश के लिए जारी की मुश्तहरी

Advertisements

उदयपुर, 5 अप्रैल। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरटीओ ऑफिस से प्रतापनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कबाड़ के ढेर के पास सुनसान स्थान पर एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु महाराणा भूपाल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।

इस संबंध में मर्ग संख्या 15/2026 के तहत धारा 194 बीएनएसएस 2023 में प्रकरण दर्ज कर मृतक के वारिसों की तलाश शुरू कर दी गई है।

🧾 मृतक का हुलिया

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त हुलिये के व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Exit mobile version