24 News Update निम्बाहेडा।(कविता पारख) अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड भीलवाड़ा श्री इन्द्र सिंह संचेती एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद चित्तौड़गढ़ डॉ. शंकर लाल जाट के निर्देशन में जिले में विशेष गुण नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान उर्वरक एवं पौध संरक्षण रसायनों की गुणवत्ता जांच हेतु नमूने लिए गए।इस क्रम में लक्ष्मी धाकड़ बीज भंडार शंभूपुरा, श्रीश्याम बीज भंडार शंभूपुरा, भंडारी मशीनरी मार्ट चित्तौड़गढ़, श्री गणपति फर्टिलाइजर्स गोराजी का निम्बाहेड़ा, बालाजी बीज भंडार कनेरा, श्रीराम कृषि सेवा केन्द्र कनेरा, कोठारी ट्रेडर्स बस्सी सहित विभिन्न विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दल में सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ मुकेश कुमार धाकड़, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अंशु चौधरी, कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण) श्री ज्योति प्रकाश सिरोया, कृषि अधिकारी (मिशन) रामजस खटीक, कृषि अधिकारी (सामान्य) गोपाल लाल धाकड़ एवं कृषि अधिकारी (फसल) कपासन श्रप्रशांत कुमार शामिल रहे।अभियान के दौरान उर्वरक के 6 एवं कीटनाशी के 10 नमूने, कुल 16 नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु आहरित किए गए। विभागीय नियमों की अवहेलना पाए जाने पर 5 कृषि आदान विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. शंकर लाल जाट ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि कृषकों को कृषि आदान विक्रय करते समय पक्का बिल अवश्य दिया जाए, दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित रखी जाए, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखा जाए तथा उपलब्ध सभी आदानों को अनुज्ञापत्र में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से तुलसी विवाह व सामूहिक विवाह सम्मेलन अवसर पर शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने पुष्प वर्षा कर किया आत्मीय स्वागत व अभिनंदन सरकार का बजट राजस्थान के सर्वजन हिताय की भावना को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट- विधायक कृपलानी