24 News Update शाहपुरा शहर में दिनांक 16 मार्च 2026 को तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी के निर्देशन में विजयत्री कोचिंग सेंटर, शाहपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पीएलवी रीना देवी द्वारा विद्यार्थियों को दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों एवं उनके प्रति समाज के नैतिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लोक अदालत, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसके दुष्परिणाम समाज और भविष्य दोनों के लिए हानिकारक हैं। इसलिए सभी को इसके विरुद्ध जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर तालुका अध्यक्ष सानिया हाशमी, तालुका सचिव आज़ाद मोहम्मद, पैनल अधिवक्ता हितेश शर्मा, पीएलवी रीना देवी तथा कोचिंग संस्थान के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
न्यायाधीश सानिया हाशमी के निर्देशन में विजयत्री कोचिंग सेंटर शाहपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय लोक अदालत,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया

Advertisements
