Site icon 24 News Update

राउप्रावि खराडीवाड़ा में विधिक जागरूकता के तहत विधिक जानकारी 

Advertisements

24 News Update खेरवाडा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति  अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय  खैरवाङा के न्यायाधीश  एङीजे  जगदीश कुन्तल के निर्देशन में पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल द्वारा  उपखंड खैरवाङा  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुंदरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम  के तहत  विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्रोंको जीवन में  सदैव अपराध से दूर रहने व गलत व्यसनों से दूर रहने,बाल श्रम निषेध  कानून राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण मुफ्त कानूनी सहायता टोल फ्री नंबर 15100, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने, हक व अधिकार बाल विवाह निषेध कानून एवं बाल विवाह की रोकथाम के रूप में 186 विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गयी। यातायात नियमों का पालन,पोक्सो एक्ट, मोबाइल के दुष्परिणाम, बाल श्रम निषेध विधिक सहायता, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में पीएलवी द्वारा सरल शब्दों में  विधिक जानकारी प्रदान की गई।
            इस अवसर पर  प्रधानाध्यापक बच्चूलाल पटेल, सीबीईओ नयागाँव से आर पी हेमंत जैन, एएनम मन्जू मीणा, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर ललित कलासुआ,शिक्षक अशोक नायक, अखिलेश परमार,अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ पहाङा कलस्टर अध्यक्ष एवं समाजसेवी नन्दलाल गर्ग सहित विद्यालय  स्टाफ़ एवं छात्र  -छात्राओं की   उपस्थिति रही। उक्त जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा सचिव महेश कुमार  मीणा द्वारा प्रदान की गई ।

Exit mobile version