24 न्यूज अपडेट, जयपुर। वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत 7 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य के विरूद्ध 7.22 करोड़ पौधे रोपित कर, लक्ष्य से अधिक उपलब्धि अर्जित की गई।उन्होंने कहा कि अभियान के तहत वन विभाग द्वारा 80 हजार हैक्टेयर वन भूमि पर 2.50 करोड़ पौधे तथा विभिन्न विभागों,गैर सरकारी संगठनों एवं आमजन आदि द्वारा 4.72 करोड़ पौधे रोपित किये गए। इससे पहले विधायक मनीष यादव के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में वन राज्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा, जयपुर में इस अभियान के तहत विभाग द्वारा 45 हजार 37 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने इसका पंचायतवार विवरण सदन के पटल पर रखा। शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 मे मातृ वन स्थापना की घोषणा की जाकर प्रत्येक जिले में कम से कम एक मातृ वन की स्थापना आमजन की सहभागिता से की जा चुकी है। इसका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत एक जिला एक प्रजाति के आधार पर स्थानीय प्रजातियों को बढ़ावा दिया जाकर, प्रत्येक जिले के लिए एक मुख्य एवं उसके साथ अन्य स्थानीय सहायक प्रजातियों का चयन कर विभागीय नर्सरियों में वितरण हेतु पौधे तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने इस योजना के लिए जिलेवार चयनित प्रजातियों की सूची सदन के पटल पर रखी।उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगाये गये पौधों के समुचित पालन जीवितता सुनिश्चित करने एवं पौधों की सुरक्षा करने के उद्देश्य से स्वैच्छिक योगदान देने वाले 3406 स्थानीय व्याक्तियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वन मित्र के रूप में पंजीकरण किया जा चुका है। पंजीकृत वन मित्रों का योगदान स्वैच्छिक है एवं इसके लिए किसी प्रकार का कोई मानदेय देय नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation MPUAT : “न्याय के इंतज़ार में पेंशनर्स का जयपुर में धरना, सरकार की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश” भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने पदाधिकारियों में हाथापाई: मंच पर चढ़ने से रोकने पर विवाद, एक-दूसरे को जड़े थप्पड़