मेरा सपना मिस कॉस्मो जीतना है : विप्रा मेहता अब वियतनाम में एकमात्र भारत से विप्रा करेंगी देश का प्रतिनिधित्व 24newsupdate उदयपुर। उदयपुर की बेटी विप्रा मेहता ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर ‘मिस लिवा दीवा कॉस्मो 2024’ का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह भव्य सौंदर्य प्रतियोगिता मुंबई के द ललित होटल में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिली जीततीन महीने पहले देशभर में इस प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू हुए थे, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विप्रा ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सबका ध्यान आकर्षित किया और टॉप 8 में अपनी जगह बनाई। फिनाले में, ‘मिस कॉस्मो इंटरनेशनल 2024’ और ‘मिस सुप्रानेशनल 2022’ रह चुकीं रितिका कठनानी ने विजेता के रूप में विप्रा के नाम की घोषणा की। इस जीत के साथ अब वे वियतनाम में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सफलता के पीछे तीन वर्षों की कड़ी मेहनतविप्रा मेहता ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए पिछले तीन वर्षों से कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने उदयपुर के प्रसिद्ध मॉडलिंग स्कूल एजे मॉडलिंग से डायरेक्टर अजय नायर के मार्गदर्शन में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और ग्रूमिंग पर विशेष ध्यान दिया। देशभर से 2 लाख से अधिक युवतियों ने किया था आवेदनइस वर्ष लिवा मिस दीवा प्रतियोगिता में पूरे भारत से 2 लाख से अधिक युवतियों ने आवेदन किया था। कड़े चयन प्रक्रिया के तहत विप्रा टॉप 200, फिर टॉप 20 और अंत में टॉप 8 में जगह बनाने में सफल रहीं। इंडस्ट्री के शीर्ष प्रशिक्षकों से मिली ट्रेनिंगफिनाले से पहले सभी प्रतिभागियों को 10 दिनों तक बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के शीर्ष प्रशिक्षकों से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ग्रूमिंग सेशंस, इंटरव्यू राउंड, फिटनेस ट्रेनिंग और फोटोशूट जैसी कई महत्वपूर्ण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इस दौरान प्रतियोगिता में कई सब-कॉन्टेस्ट भी हुए, जिनमें प्रत्येक प्रतियोगी को अपनी अलग-अलग प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर और निर्णायकों के निर्णय के अनुसार विप्रा मेहता को ‘मिस लिवा दीवा कॉस्मो 2024’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। उदयपुर और राजस्थान में जश्न का माहौलविप्रा की इस ऐतिहासिक जीत से उदयपुर और पूरे राजस्थान में जश्न का माहौल है। उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने इस सफलता पर गर्व जताया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर कई युवा लड़कियों को भी अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। अब सभी की निगाहें वियतनाम में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां विप्रा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस जीत ने यह साबित कर दिया कि यदि आत्मविश्वास और मेहनत हो, तो छोटे शहरों की बेटियां भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। कई बार लगा कि बाहर हो जाउंगी : विप्राविप्रा मेहता ने बताया कि कॉम्पिटीशन के दौरान हर राउंड में मुझे कई बार लगा कि मैं बाहर जाउंगी। लेकिन सबकुछ अच्छा होता गया और मैं विनर बन गई। उन्होंने इसका श्रेय उनके एजे मॉर्निंग स्कूल और वहां के टीचर अजय को दिया। उन्होंने मुझे बोलना, चलना और खुद को स्टेज पर बेहतर तरीके से प्रिजेंट करना सिखाया। इसके अलावा इमोशनली सपोर्ट उनके माता-पिता का रहा। वे हमेशा कॉम्पिटीशन से पहले हिम्मत और आत्मविश्वास दिलाते रहे। स्टेज पर मां को पहनाया विनर का क्राउनविप्रा एक दिन पहले मुंबई से उदयपुर पहुंची। उनके उदयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट से लेकर घर तक जोरदार स्वागत किया गया। उनके रिश्तेदार, परिचित और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनका सम्मान किया। इस दौरान विप्रा ने लिवा मिस दीवा कॉस्मो-2024 का जीता हुआ क्राउन अपनी मां के सिर पर पहनाया। फिर उनके साथ स्टेज पर वॉक की। लिवा मिस दीवा कॉस्मो इंडिया 2024 विप्रा मेहता उदयपुर पहुंची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागतउदयपुर की लाडली विप्रा मेहता ने अपनी कड़ी मेहनत,समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर मिस लिवा दीवा कास्मो 2024 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और इस इतिहास को रच कर रविवार शाम महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंची। उनके स्वागत में उनके रिश्तेदार,साथी, समाजजन एकत्रित हुए और ऊपर्ना, माल्यार्पण पुष्पगुच्छो द्वारा स्वागत किया गया। उदयपुर पहुंची विप्रा के लिए यह क्षण भावुक था अपने माता-पिता से मिलकर खुशी का इजहार किया । स्वास्तिक क्लब, परिवारजन एवं त्रिमेस सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। विप्रा एयरपोर्ट से सीधा अपने इष्ट देव बोहरा गणेश जी मंदिर वाहन रैली के साथ पहुंची। संपूर्ण मार्ग पर ढोल- नगाड़ो एवं फूलों से स्वागत अभिनंदन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलाल का केंद्रीय ओबीसी सूची में त्रुटि सुधार हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत को ज्ञापन सर्वसम्मति से चपलोत नव वर्ष उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोनीत विभिन्न आयोजनों के साथ होगा हिन्दू नववर्ष संवत 2082 का भव्य आगाज