24 News Update उदयपुर 9 अप्रैल। जिले के शिक्षा विभाग में राउमावि घोड़ान कला के शारीरिक शिक्षक एवं वॉलीबॉल कोच नरेश पालीवाल वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप अंडर यू18 प्रतियोगिता हेतु राजस्थान टीम के मैनेजर नियुक्त किए गए हैं।
 राजस्थान टीम के दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल जाट एवं आशीष पुनिया इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक (आईएएस) सीताराम जाट द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आगामी 1 से 10 जुलाई तक शंघालू चीन मे आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर यू18 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता हेतु देश का प्रतिनिधित्व करने बाबत राजस्थान राज्य के छात्र खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण 15से 16 अप्रैल 2026 तक हरिवंश ताना भगत इनडोर स्टेडियम रांची झारखंड में आयोजित होगा। चयन प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु राजस्थान राज्य के खिलाड़ी शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर में 11 अप्रैल 2026 को अपनी उपस्थिति देकर रांची झारखंड हेतु रवाना होंगे।
इन खिलाड़ियों के साथ इससे पहले पुणे में आयोजित अंडर 15 वर्ल्ड स्कूल वालीबॉल चैंपियनशिप हेतु चयन प्रशिक्षण आयोजित हुआ था उसमें भी कोच नरेश पालीवाल की भूमिका में राजस्थान राज्य दल के साथ उपस्थित थे। उक्त प्रतियोगिता में राजस्थान के दो खिलाड़ियों ने भाग लेकर वर्ल्ड स्कूल वालीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप जो की चीन में ही आयोजित हुई थी, टीम के मुख्य कोच राजस्थान के डॉ शैलेश चौधरी थे एवं इस बार दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष पुनिया एवं निखिल जाट के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी यशवंत कुमार भी वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप चयन प्रशिक्षण में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

अनेक महत्वपूर्ण दायित्व निर्वहन कर चुके हैं पालीवाल –
पीटीआई नरेश पालीवाल इससे पहले वॉलीबॉल एसजीएफआई राजस्थान टीम छात्र वर्ग के कोच एवं मैनेजर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, साथ ही राजस्थान एसजीएफआई चयनकर्ता भी रह चुके हैं। पालीवाल राजस्थान अंडर 14, अंडर 17 अंडर 19 तीनों वर्ग मे सेलेक्टर की भूमिका निभा भी चुके है। गत वर्ष 2025 -26 नरसिंहपुर मध्य प्रदेश में आयोजित एसजीएफआई अंदर-19 टीम के टीम मैनेजर की भूमिका एवं वर्ष 2024 -25 तेलंगाना मे आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया राजस्थान टीम के कोच रहते भारत ने टॉप चार में स्थान बनाया था । इसके अलावा गुजरात टीम के मुख्य कोच के रूप मे सेवाएं देते हुए राष्ट्रीय पदक विजेता टीम मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके है व सुखाड़िया विश्वविद्यालय टीम वेस्ट ज़ोन मेडल टीम के कोच के रूप मे भी अपनी सेवाएं दी है । राजस्थान वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित सीनियर स्टेट चैंपियनशिप मे उदयपुर टीम के कोच एवं यूथ नेशनल व कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे तकनीकी ऑफिशियल और रेफरी के रूप मे सेवाएं दी है। श्री पालीवाल कविता गाव मे वॉलीबॉल अकेडमी बजरंग क्लब कविता से जुड़े है और कई जिला राज्य और राष्ट्रिय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया है। जिसमे उदयपुर प्रिमेयर लीग जैसे महत्वपूर्ण आयोजन शामिल है। वे उदयपुर के टीएसपी क्षेत्र घोड़ान कला जैसे पहाड़ी क्षेत्र मे पदस्थापित है और विषम परिस्थितियों मे भी पंचायत, ग्रामवासी और भामशाह के सहयोग से वर्ष 2024 में पहाड़ को काट कर 3 वॉलीबाल मैदान बनाए और जिले में छात्र एवं छात्रा दोनों वर्ग का स्कूल वालीबाल प्रतियोगिता का सबसे बड़ा टूर्नामेंट जिला स्तरीय स्कूली छात्र-छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024 का सफल आयोजन करवाया था।
 
वॉलीबॉल प्रशिक्षक पालीवाल को उनकी उपलब्धियों पर राज्य व जिला वॉलीबॉल संघों, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल , राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला खेल अधिकारी कार्यालय, उदयपुर जिला शिक्षा विभाग, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बड़गांव, उनके विद्यालय परिवार, बजरंग क्लब कविता, शारीरिक शिक्षक संघ सहित अनेक शारीरिक शिक्षको व वालीबॉल प्रेमियों ने दी बधाई दी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading