24 News Update उदयपुर। उदयपुर की निवासी डॉ. कशिश वाधवानी ने भोपाल नोबल्स विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान (Psychology) विषय में डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शोध कार्य पूर्ण होने के उपरांत विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बगाड़े द्वारा डिग्री प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. कशिश वाधवानी ने यह शोध साइकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लोकेश्वरी राठौड़ के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनका शोध विषय “किशोरों के मानसिक कल्याण पर मनोविकृति (Psycho-Pathological) कारकों का प्रभाव” समसामयिक, संवेदनशील और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को समझने और सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान है।
लगभग 9 वर्षों के अनुभव के साथ डॉ. कशिश वाधवानी एक लाइफ कोच, एनएलपी प्रैक्टिशनर और डर्मेटोग्लिफिक्स मल्टीपल इंटेलिजेंस टेस्ट एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों को मानसिक, भावनात्मक और व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उदयपुर की कशिश वाधवानी को मनोविज्ञान में पीएचडी, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Advertisements
