24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मात्र चार दिनों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तार आरोपियों में एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है।

12 अगस्त की रात की घटना

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि 12 अगस्त 2025 की रात नवीन भगोरा नामक युवक अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। तभी पाटिया थाना क्षेत्र की मालीफला पंचायत पुलिया के पास 10–15 हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली।
आरोपियों ने नवीन को जबरन बाहर खींचा और कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड व लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात की रिपोर्ट मृतक के भाई सोमेश्वर भगोरा ने दर्ज कराई थी।

पुरानी दुश्मनी बनी वजह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक और सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले थे और पहले दोस्त भी थे। लेकिन पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने नवीन को खत्म करने की योजना बनाई। वे उसकी गतिविधियों पर लगातार नज़र रखते रहे और फिर घात लगाकर हमला कर दिया।

विशेष टीम ने चार दिन में सुलझाया मामला

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष जांच दल का गठन किया।
एएसपी अंजना सुखवाल और डीएसपी राजीव राहर के मार्गदर्शन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव व उनकी टीम ने आधुनिक तकनीक व खुफिया जानकारी का सहारा लेकर मात्र चार दिनों में आरोपियों को खड़काया के जंगलों से दबोच लिया।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—

  • बालकृष्ण पुत्र अमृतलाल
  • शैलेश कुमार पुत्र जीवा
  • ब्रजेश पुत्र लक्ष्मण
  • लाल धर्मेंद्र कुमार पुत्र थावरचंद
  • गणेशलाल पुत्र अरजी
  • जहेश पुत्र अमृतलाल (सरकारी शिक्षक)
    सभी निवासी मालीफला उखेड़ी, थाना पाटिया बताए गए हैं।

पुलिस टीम को सराहना

इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में उप-निरीक्षक वाहिद हुसैन, प्रभुलाल, मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल बदाराम, राजेंद्र प्रसाद, वालचंद, कांस्टेबल सोहनलाल, दिलीप कुमार, कैलाश, वीरेन्द्र कुमार, पोपटलाल, रणजीत, रमेश कुमार, ईश्वरलाल, घनश्याम सिंह, हितेश कुमार, महेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, अक्षय, डुगर सिंह, अंकित वसीटा, धनराज, दिनेश कुमार तथा साइबर सेल के कांस्टेबल लोकेश कुमार शामिल थे।
टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की व्यापक सराहना हो रही है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading