24 News Update उदयपुर। उज्जैन की संस्था कलावर्त न्यास की ओर से आनंदमंगल परिसर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कला का आयोजन किया गया। न्यास अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर काले ने बताया कि महोत्सव में उदयपुर के चित्रकार डॉ चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उन चित्रकारों को दिया जाता है जो कला में नवीन प्रयोग के लिए जाने जाते हैं.। भव्य समारोह में यह सम्मान डॉ चंद्रशेखर काले, चिन्मय बिस्वाल, हिम चटर्जी, विजेंद्र शर्मा और कालिदास अकादमी के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया गया.।उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय कला महोत्सव में उदयपुर से चेतन औदिच्य, कुमार अशोक, राजेश यादव, शाहिद परवेज,सुशील निंबार्क को भी आमंत्रित किया गया। ब्रिटेन, मलेशिया, श्रीलंका आदि देशों से आए कलाकारों के साथ इन सभी चित्रकारों ने पेंटिंग बनाई।डॉ चित्रसेन ने महाकाल की नगरी में भगवान विष्णु को कैनवास पर प्रकट कर मेवाड की कला प्रस्तुत की वहीं चेतन औदिच्य द्वारा कालिदास की कृति कुमारसंभव पर आदृत पेंटिंग ‘रति-रंग’ अनेक चित्रकारों चर्चा की। पिछले सत्ताईस वर्षों से प्रतिवर्ष कलावर्त न्यास का यह प्रतिष्ठित महोत्सव आयोजित होता है जिसमें देश और विदेश से दो सौ से अधिक कलाकारों की भागीदारी रहती है। इस दौरान पेंटिंग बनाने के साथ विविध गतिविधियां भी आयोजित होती हैं जिनमें कलाकारों का संवाद सत्र आदि प्रमुख है। डॉ चंद्रशेखर काले के अनुसार इस बार दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार विजेन्द्र शर्मा तथा लंदन के कलाकार मार्क राफ्टर से चेतन औदिच्य का संवाद प्रमुख था। कला शिविर के दौरान अपने उद्बोधन में वरिष्ठ कलाकार अमृत पटेल ने कहा कि देश में यह महोत्सव अपनी तरह का अकेला और सचमुच का कलाकैंप है जिसमें इतनी बडी मात्रा में कलाकार एक साथ कलाकर्म करते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नववर्ष की पूर्व संध्या पर उदयपुर में कड़ा पुलिस पहरा, 31 दिसंबर की रात शहर अलर्ट, नशे में ड्राइविंग–स्टंट पर सख्ती, विस्तृत ट्रैफिक प्लान लागू जयकारों के साथ कुलदेवी मां अन्नपूर्णा के द्वार पहुंचा औदिच्य समाज का 160 यात्रियों का जत्था