Advertisements
24 News Update जयपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे के तुमाकुरू–मल्लसंद्रा रेलखंड में आगामी दिनों में बड़े पैमाने पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस काम के लिए निर्धारित ब्लॉक लेने से रेल यातायात पर सीधा असर पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों का शेड्यूल संशोधित कर दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि तकनीकी ब्लॉक के चलते दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। यात्रियों को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय इन बदलावों का ध्यान रखना चाहिए।

