24 News Update उदयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में विस्तार करते हुए श्री चैतन्य अकादमी ने उदयपुर में अपने दूसरे परिसर का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में शहर के शिक्षाविद, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
मुख्य अतिथियों में शैलेश खेरवा (उप आयुक्त एवं भूमि अधिग्रहण अधिकारी), बृजेश कुमार सोनी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) और डॉ. मांगीलाल गरासिया (पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार) शामिल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संस्थान को नए परिसर के लिए शुभकामनाएं दीं।
संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सही मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए लक्ष्य निर्धारण और समय के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया। संस्थान के राज्य प्रमुख डॉ. आर.एल. पूनिया ने बताया कि श्री चैतन्य 41 वर्षों की शैक्षणिक परंपरा के साथ देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल है। यह संस्थान जेईई, नीट, ओलंपियाड सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।
उन्होंने बताया कि आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित परीक्षण प्रणाली, शंकाओं के समाधान के सत्र और अनुभवी अध्यापक छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने जेईई मेन 2026 में संस्थान के उत्कृष्ट परिणामों का उल्लेख करते हुए निरंतर उपलब्धियों को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों, अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों ने नए परिसर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे उदयपुर के शैक्षणिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
उदयपुर में शिक्षा को नई उड़ान: श्री चैतन्य अकादमी के परिसर का भव्य शुभारंभ

Advertisements
