उदयपुर। मेवाड़ के रेल यात्रियों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खबर सामने आई है। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस अब सूरत तक चलेगी और 3 अक्टूबर से इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने उदयपुर-सूरत वंदे भारत सेवा को सप्ताह में छह दिन चलाने की मंजूरी दी है। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी छह दिन संचालित होगी।नई व्यवस्था के तहत पहले उदयपुर से असारवा तक चल रही वंदे भारत सेवा को सूरत तक विस्तार दिया गया है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के अनुसार नई सेवा के लिए ट्रेन संख्या 26903/26904 निर्धारित की गई है। यह ट्रेन उदयपुर, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, असारवा, मणिनगर, आणंद और भरूच होते हुए सूरत पहुंचेगी। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे वंदे भारत सूरत से उदयपुर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन उदयपुर में ठहरेगी और 3 अक्टूबर को निर्धारित समय के अनुसार सूरत के लिए रवाना होगी। उदयपुर पहुंचने पर ट्रेन का स्वागत कार्यक्रम भी रखा जाएगा, जिसमें रेलवे अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।नई समय-सारणी के अनुसार उदयपुर से वंदे भारत दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी। यह 4:03 बजे जावर, 4:50 बजे डूंगरपुर, 5:27 बजे शामलाजी रोड, 6:18 बजे हिम्मतनगर और 7:25 बजे असारवा पहुंचेगी। इसके बाद 8:58 बजे मणिनगर, 9:50 बजे आणंद और 10:22 बजे भरूच होते हुए रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी।इस रेल सेवा के सूरत तक विस्तार से उदयपुर और मेवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को गुजरात के प्रमुख व्यापारिक शहरों तक सीधी तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। सूरत से आगे दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी कनेक्शन आसान होने की उम्मीद है। खासकर व्यापार और रोजगार के सिलसिले में सूरत आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा उपयोगी साबित हो सकती है।सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने वंदे भारत के सूरत तक विस्तार के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उदयपुर और मेवाड़ से सूरत के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग लंबे समय से उठती रही है। नई सेवा से दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन के साथ व्यापारिक और सामाजिक संपर्क को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।रेलवे बोर्ड के अनुसार यह आठ कोच वाली वंदे भारत सेवा करीब 690 किलोमीटर की दूरी लगभग साढ़े सात घंटे में तय करेगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रोज पेयजल जलापूर्ति का वादा कर जीते पार्षदों के लिए बुरी सूचना- शुक्रवार से हर 72 घंटे में होगी जलापूर्ति!!! जनता के लिए संदेश-एक्स्ट्रा मटके भर लेना, नेताओं के भरोसे मत रहना!! उदयपुर में स्वदेशी मेले से खुलेगा स्थानीय हुनर को बाजार का रास्ता, स्टार्टअप से विदेशों में शो-रूम तक बनेगा रोडमैप