24 News Update उदयपुर. उदयपुर में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही थोड़ा सर्दी का असर कम हुआ है और आगामी दिनों में भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में उत्तरी हवा के साथ पश्चिमी हवाएं आने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। उदयपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। ठंडी हवाएं रुकने से आज सुबह भी सर्दी का असर कम था और इसके बाद धूप निकलने से और और राहत मिली।
उदयपुर जिले में रविवार को दिन का तापमान 0.8 डिग्री लुढ़ककर 27.3 और न्यूनतम 0.3 डिग्री गिरकर 11.1 डिग्री रह गया। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम एक्सपर्ट का मानना है कि आगामी कुछ दिनों सर्दी का असर यथावत रहेगा।
18 नवंबर को अधिकतम पारा 26.2 डिग्री था। तब से इसमें बढ़त बनी हुई थी। एक दिन पहले तक यह 28.1 डिग्री हो गया था। दूसरी तरफ रात के तापमान की बढ़त को आठवें दिन ब्रेक लगा है। यह 16 व 17 नवंबर को 8.5 और 18 व 19 नवंबर को 9 डिग्री था। उसके बाद से लगातार बढ़ ही रहा और अब 11 डिग्री से. के ऊपर चला गया है।

