24 News Update उदयपुर, 18 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में चल रहे “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” जन-जागरण अभियान के तहत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर तक बैठकों का दौर पूरा हो चुका है और अब ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर संगठन का विस्तार प्राथमिकता में है।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड इकाई में सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसी कड़ी में ब्लॉक स्तर पर प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकों के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं के समन्वय से संगठन विस्तार का कार्य सुनिश्चित करेंगे।
विधानसभा क्षेत्र खैरवाड़ा में ब्लॉक कांग्रेस खैरवाड़ा के प्रभारी डॉ. राव कल्याण सिंह एवं सह-प्रभारी शंकर लाल मीणा नियुक्त किए गए हैं, जबकि ब्लॉक कांग्रेस ऋषभदेव के लिए प्रभारी श्याम लाल आमेटा और सह-प्रभारी प्रकाश चंद्र मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वल्लभनगर के प्रभारी डॉ. संजीव राजपुरोहित तथा सह-प्रभारी नारायण लाल मीणा बनाए गए हैं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भींडर में प्रभारी कामिनी गुर्जर और सह-प्रभारी राजेश मेनारिया को जिम्मेदारी दी गई है।
गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) के प्रभारी भंवर लाल गुर्जर और सह-प्रभारी ओम प्रकाश गमेती नियुक्त हुए हैं, जबकि गोगुंदा (बी) में प्रभारी नवल सिंह चुंडावत तथा सह-प्रभारी रोशन लाल गौड़ बनाए गए हैं।
झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झाड़ोल के प्रभारी मधु सालवी एवं सह-प्रभारी शिव लाल गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कोटड़ा ब्लॉक में प्रभारी प्रेम प्रकाश लबाना और सह-प्रभारी जग्गू राम मीणा नियुक्त किए गए हैं।
मावली विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मावली के प्रभारी जमना लाल शर्मा तथा सह-प्रभारी ललित गुर्जर बनाए गए हैं, जबकि खेमली ब्लॉक में प्रभारी किशन वाधवानी और सह-प्रभारी रमेश पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिर्वा के प्रभारी अमर सिंह झाला एवं सह-प्रभारी सौरभ शर्मा नियुक्त हुए हैं, जबकि हिरणमगरी ब्लॉक में प्रभारी नारायण लाल जन्नावत और सह-प्रभारी प्रवीण सालवी बनाए गए हैं।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त किए

Advertisements
