Site icon 24 News Update

अंता उपचुनाव में जीत उदयपुर देहात कांग्रेस ने कहा-जनता ने पर्ची सरकार को सख्त संदेश दिया

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर में अंता उपचुनाव के नतीजों पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी और प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बयान जारी कर कहा कि यह उपचुनाव पर्ची सरकार के लिए एक लिटमस टेस्ट था जिसमें जनता ने उन्हें स्पष्ट रूप से नकार दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष बड़ी मुश्किल से मात्र लगभग सौ से डेढ़ सौ वोट से दूसरे स्थान पर आ पाया वरना उसे तीसरे स्थान पर जाना पड़ता।

उन्होंने कहा कि अंता की जनता ने भ्रष्टाचार और लूट के डबल इंजन को आईना दिखाया है। किसी भी उपचुनाव को सत्ता की लोकप्रियता का परीक्षण माना जाता है और इस बार पर्ची सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले दो वर्षों में जनउपयोगी योजनाओं को बंद करने गरीब और पीड़ित वर्ग के लिए कोई कदम न उठाने तथा प्रदेश में महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़ने के खिलाफ जनता का यह कड़ा जवाब है।

उदयपुर देहात कांग्रेस ने दावा किया कि राजस्थान प्रदेश ने सत्ता को स्पष्ट संदेश दे दिया है और आगामी निकाय चुनाव तथा वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में पर्ची सरकार की विदाई तय है।

Exit mobile version