Site icon 24 News Update

उदयपुर निवासी बीमा अधिकारी ने जयपुर में की आत्महत्या

Advertisements

24 News Update उदयपुर/जयपुर। राजधानी जयपुर में कार्यरत उदयपुर निवासी एक निजी बीमा कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय अरोड़ा (45) के रूप में हुई है, जो उदयपुर के ट्रेजर टाउन क्षेत्र के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार, अजय अरोड़ा पिछले करीब एक वर्ष से जयपुर के चित्रकूट नगर सेक्टर-9 में रह रहे थे। उनका परिवार—पत्नी और बेटी—उदयपुर में ही निवास करता है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे पड़ोसी द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उनका शव कमरे में बेडशीट से बनाए गए फंदे से लटका मिला।
थानाधिकारी प्रभु सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version