24 News Update उदयपुर/जयपुर। राजधानी जयपुर में कार्यरत उदयपुर निवासी एक निजी बीमा कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय अरोड़ा (45) के रूप में हुई है, जो उदयपुर के ट्रेजर टाउन क्षेत्र के रहने वाले थे।पुलिस के अनुसार, अजय अरोड़ा पिछले करीब एक वर्ष से जयपुर के चित्रकूट नगर सेक्टर-9 में रह रहे थे। उनका परिवार—पत्नी और बेटी—उदयपुर में ही निवास करता है। गुरुवार शाम करीब 6 बजे पड़ोसी द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उनका शव कमरे में बेडशीट से बनाए गए फंदे से लटका मिला।थानाधिकारी प्रभु सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विक्रम संवत 2083 नववर्ष पर वंदे मातरम कमांडो मार्शल आर्ट अकादमी की रैली, पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन RAMP योजना के तहत सज्जन नगर में प्रशिक्षण, कारीगरों को ब्रांडिंग-मार्केटिंग की बारीकियां सिखाई गईं