24 News Update उदयपुर/अहमदाबाद, 25 मार्च। खुशियों की दहलीज पर खड़ा एक परिवार पलभर में मातम में डूब गया। उदयपुर के नयागांव उपखंड के बलीचा गांव के 25 वर्षीय युवक हितेष मेघवाल की गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।जानकारी के अनुसार हितेष अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावरों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। पेट में किए गए गहरे घाव इतने भयावह थे कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पास ही सो रही बहन की चीख सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।घटना के बाद परिजन और समाज के लोग उदयपुर से अहमदाबाद पहुंचे और सिविल हॉस्पिटल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने साफ कहा है—जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।मृतक के पिता रमणलाल मेघवाल ने बताया कि हितेष परिवार का बड़ा बेटा था और उसकी शादी दो महीने बाद तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने सारी खुशियों को शोक में बदल दिया।परिवार करीब 20 साल पहले उदयपुर से अहमदाबाद जाकर बस गया था। हितेष अपने पिता के साथ फर्नीचर का काम करता था और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। पीछे दो भाई और एक बहन हैं।घटना की सूचना मिलते ही मेघवाल समाज, आदिवासी विकास यूनियन, भीम आर्मी और जय भीम संगठन के लोग भी अस्पताल पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “रामनवमी” का ऐतिहासिक महत्व – डॉ. श्रीनिवास महावर भारत की तरफ से विश्व को शांति का पैगाम देने वाले 195 मिनट में बने 195 तिरंगे झंडे 195 विश्व रिकॉर्ड को एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया