24 News Update उदयपुर। अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने जिलेभर में एक साथ रेड और एरिया डोमिनेशन का बड़ा अभियान चलाया। अलसुबह अचानक की गई इस कार्रवाई में NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधी, वारंटी, पूर्व में चालानशुदा और वांछित अपराधियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। पुलिस ने इस दौरान 572 ठिकानों पर दबिश देकर 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अवैध व संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े 180 पावर बाइक जब्त की गईं।
पुलिस के अनुसार अभियान में जिलेभर की 108 टीमों के 610 पुलिसकर्मी शामिल रहे। सभी टीमों ने एक साथ और अचानक कार्रवाई करते हुए चिन्हित अपराधियों के घरों और संभावित ठिकानों की जांच की। इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध और अवैध वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।

82 हिस्ट्रीशीटर और 2 हार्डकोर अपराधियों के घर दबिश
अभियान के दौरान पुलिस का विशेष फोकस जिले के आदतन और सक्रिय अपराधियों पर रहा। पुलिस टीमों ने 2 हार्डकोर अपराधियों और 82 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश दी। उनकी वर्तमान गतिविधियों के साथ संपत्ति से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई। पुलिस ने पिछले 3 वर्षों में NDPS एक्ट के मामलों में चालानशुदा रहे अपराधियों की गतिविधियों की भी जांच की। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर अचानक पहुंचकर पूछताछ की गई। इसी तरह आर्म्स एक्ट के मामलों में पूर्व में चालानशुदा आरोपियों, अवैध हथियार रखने या उनकी तस्करी तथा हवाई फायरिंग जैसे मामलों में शामिल रहे लोगों की भी सघन चेकिंग की गई।

बॉडी ऑफेंस के आरोपियों पर भी नजर
मारपीट, जानलेवा हमला और शरीर के विरुद्ध अन्य अपराधों में पूर्व में लिप्त रहे आरोपियों के ठिकानों पर भी पुलिस पहुंची। पुलिस टीमों ने इन अपराधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ उन्हें थानों पर बुलाकर पूछताछ की। इसके अलावा वारंटी, पूर्व में चालानशुदा, वांछित अपराधियों और संवेदनशील इलाकों में सक्रिय संदिग्धों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

बिना नंबर और संदिग्ध वाहनों की जांच
एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने अपराधियों के साथ-साथ वाहनों की भी जांच की। बिना नंबर, संदिग्ध और वैध दस्तावेजों के बिना संचालित हो रहे वाहनों की धरपकड़ की गई। अभियान में कुल 180 पावर बाइक जब्त की गईं।

108 टीमों ने एक साथ संभाला मोर्चा
यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश औझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई के सुपरविजन में जिले के सभी वृताधिकारियों और थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading