24 News Update उदयपुर। जिले में क्रिकेट मैचों के दौरान बढ़ती ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उदयपुर पुलिस ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं को सतर्क रहने और ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ असामाजिक तत्व मोबाइल अनुप्रयोगों, सामाजिक माध्यमों और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को लालच देकर सट्टेबाजी में फंसा रहे हैं। यह गतिविधियां पूरी तरह अवैध हैं और इनमें शामिल होने पर संबंधित व्यक्ति को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।उदयपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन सट्टा लगाना या संचालित करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही हैं।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे क्रिकेट मैचों या अन्य किसी भी माध्यम से होने वाली सट्टेबाजी और जुआ गतिविधियों से दूर रहें। संदिग्ध लिंक, मोबाइल अनुप्रयोगों और अज्ञात व्यक्तियों से विशेष सावधानी बरतें।सूचना देने के लिए हेल्पलाइन सक्रियकिसी भी प्रकार की अवैध सट्टेबाजी या जुआ गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 तथा व्हाट्सएप नंबर 7073100100 जारी किए गए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर देहात में 2 से कांग्रेस का अभियान: बूथ से ब्लॉक तक बैठकों के जरिए संगठन सुदृढ़ करने पर जोर सेंट पॉल प्रीमियर लीग का आगाज़: अंडर-14 क्रिकेट में 12 टीमों के बीच मुकाबला, पहले दिन चार रोमांचक मैच