24 News Update उदयपुर। राजस्थान पुलिस ने अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सूरजपोल व डीएसटी की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना सूरजपोल के थानाधिकारी रतन सिंह चौहान एवं डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने 5 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे सौ फीट रोड क्षेत्र में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान गिरोह के सरगना फैजल आलम (26) निवासी किशनपोल थाना सूरजपोल, चन्द्रपाल सिंह (22) निवासी शिव कॉलोनी शोभागपुरा थाना सुखेर एवं ताहा सिंधी (22) निवासी उत्तरी सुंदरवास थाना प्रतापनगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फैजल आलम के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस तथा चन्द्रपाल सिंह से एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पूर्व में हुए झगड़े की रंजिश के चलते बदला लेने के उद्देश्य से ये हथियार मध्यप्रदेश के खरगोन से खरीदे थे। तीनों आरोपी बिना वैध लाइसेंस के अवैध हथियारों के साथ एक संगठित गिरोह के रूप में गंभीर अपराध की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना फैजल आलम के खिलाफ सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, हाथीपोल एवं सुखेर थानों में मारपीट, हत्या का प्रयास और दुर्घटना से जुड़े कुल आठ प्रकरण दर्ज हैं। वहीं चन्द्रपाल सिंह के खिलाफ सूरजपोल और सुखेर थाने में हत्या के प्रयास और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं, जबकि ताहा सिंधी के खिलाफ मुंबई में लूट का एक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।इस कार्रवाई में थाना सूरजपोल के थानाधिकारी रतन सिंह चौहान, डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, करतार सिंह, शरीफ खान, चन्द्रभान सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, हितेन्द्र सिंह, शक्ति सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, सुमेर सिंह, विरेन्द्र, सुमित, चालक कृष्ण कुमार तथा ओमप्रकाश की सक्रिय भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रमाण पत्र पाकर खिल उठीं किशोरियां नाबालिग आत्महत्या मामले में आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार