24 News Update उदयपुर। उदयपुर से जयपुर जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 09722 पर रविवार रात हतुंडी–आदर्श नगर के बीच अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना में जनरल कोच की एक खिड़की का शीशा टूट गया, हालांकि सौभाग्य से किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने मौके पर 4 घंटे तक सुरक्षा मोर्चा संभालते हुए पूरे ट्रैक की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु बरामद नहीं हुई।सीनियर डीसीएम मिहिर देव ने बताया कि पथराव स्पेशल ट्रेन के इंजन से जुड़े तीसरे नंबर के जनरल कोच पर किया गया। अजमेर पहुंचने पर ट्रेन की जांच की गई। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत इन्वेस्टिगेशन आरपीएफ द्वारा की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीर घटना मानते हुए दोषियों की पहचान के लिए टीम गठित की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation IDEA SHOWCASE 2025 में छात्रों के नवाचार चमके; 40 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रचनात्मक प्रोजेक्ट, विद्या भवन रुरल इंस्टीट्यूट की नवाचार परिषद ने किया आयोजन एमएलएसयू में बड़ा बदलाव: अब एक ही बार में मिलेंगे तीन सर्टिफिकेट, बैकलॉग छात्रों को विशेष मौका