उदयपुर | 25 जनवरी 2026उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल–2026 टैक्स प्रोफेशनल्स और विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द और खेल भावना का बड़ा मंच बनने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और टैक्स फ्रेटरनिटी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने बताया कि इस खेल महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर क्षेत्र से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा, आयोजन के उद्देश्य और सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आयकर विभाग, सीजीएसटी विभाग, एसजीएसटी विभाग और टैक्स प्रोफेशनल्स के बीच बेहतर समन्वय, स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं। गणतंत्र दिवस पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट फेस्टिवल के तहत 26 जनवरी 2026 को RCA वॉलीबॉल ग्राउंड, उदयपुर में दोपहर 2:30 बजे से वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट मेंUTBA Marvelous Maloo एवं UTBA Vyas Warriors (उदयपुर टैक्स बार की आंतरिक टीमें) के साथआयकर विभाग, सीजीएसटी विभाग एवं एसजीएसटी विभाग की टीमें हिस्सा लेंगी। इसी अवसर पर गणतंत्र दिवस का आयोजन भी आयकर एवं जीएसटी विभागों के साथ संयुक्त रूप से किया जाएगा, जिससे राष्ट्रीय एकता और विभागीय सामंजस्य का संदेश दिया जाएगा। प्रायोजकों का सहयोग वॉलीबॉल टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजककेशव मालू एंड कंपनी, के.एल. व्यास एंड कंपनी एवं मेवाड़ पॉलिटिक्स लिमिटेड हैं।वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रमुख प्रायोजकबंसीलाल शाह एंड कंपनी तथा सत्यम सीवीजी एंड कंपनी हैं।इसके अतिरिक्त कई अन्य सहयोगी प्रायोजकों ने भी आयोजन को मजबूती प्रदान की है। क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष सीए पंकज जैन ने बताया किआंतरिक क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को,जबकि बाह्य क्रिकेट टूर्नामेंट 7–8 फरवरी तथा 14–15 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट का प्रारूप T-20 / लिमिटेड ओवर रहेगा। तैयारियों में जुटी टीम आयोजन की तैयारियों में स्पोर्ट्स कमेटी एवं टैक्स बार के सदस्यचंद्रप्रकाश बालदी, शैलेश महेश्वरी, सतीश जैन, हातिम काकरोलीवाला, अंशुल कटेजा, अंकुश जैन, विशाल मेनारिया सहित अनेक सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सवीना मंडी में सेवा की मिसाल, 105 यूनिट रक्तदान, अमर शहीद हेमू कालानी व स्व. सच्चानंद सचदेव की स्मृति में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर सूरजपोल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडीएमए के साथ तस्कर गिरफ्तार, 10.19 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त