उदयपुर, 20 अप्रैल। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा घोषित जेईई मेन 2026 (सेशन-2) के परिणामों में उदयपुर की रेडिएंट एकेडमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। संस्थान के छात्र सारांश वाधवानी ने 99.9670377 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 599 और कैटेगरी रैंक 70 हासिल कर दक्षिण राजस्थान टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि के साथ ही रेडिएंट एकेडमी के कई छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर्षित छिपर ने 99.9296801 पर्सेंटाइल (AIR 1201), कुशाग्र डागलिया ने 99.9120036 (AIR 1493), पियूष मेघवाल ने 99.8873386 (AIR 1896, कैटेगरी रैंक 30) और मेहुल जैन ने 99.8857497 (AIR 1928) प्राप्त किए।
इसी क्रम में राजवर्धन जैन (99.8501128, AIR 2483), अनुज कुमार मीणा (99.848851, AIR 2493), दक्ष डाक (99.8019911, AIR 3269, कैटेगरी रैंक 367), अक्षांश पुरोहित (99.7762854, AIR 3654), शौर्य मेहता (99.7759172, AIR 3660) और गौरांग व्यास (99.6749543, AIR 5334) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
इसके अलावा शिखर जैन (99.6456711, AIR 5805, कैटेगरी रैंक 686), दक्ष सिसोदिया (99.5550095, AIR 7252), सना सैफी (99.4968042, AIR 8163), जेनिल जैन (99.43, AIR 9089), जय मेनारिया (99.199, AIR 12861), आशीष जायसवाल (99.0966048, AIR 14483) और राघव चिराग दवे (99.0423498, AIR 15342) ने भी संस्थान का नाम रोशन किया है।
संस्थान से बड़ी संख्या में छात्रों का 99 पर्सेंटाइल से अधिक स्कोर करना इसकी मजबूत अकादमिक प्रणाली, नियमित टेस्ट सीरीज और अनुशासित तैयारी का परिणाम माना जा रहा है। ये सभी छात्र एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल और रेडिएंट के दो वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम से जुड़े रहे हैं और अब जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हैं।
एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे छात्रों की मेहनत, फैकल्टी के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया। वहीं संस्थान की फैकल्टी—रवि रंजन, गौतम ड्रोलिया, राजेश पाटीदार, नितिन सोहाने, दिलीप जैन, अंकुर शर्मा, राहुल मालव और युवराज—ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उदयपुर की रेडिएंट एकेडमी आईआईटी-जेईई (मेन व एडवांस), नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अग्रणी संस्थानों में गिनी जाती है। संस्थान का इंटीग्रेटेड मॉडल और व्यक्तिगत मार्गदर्शन हर साल राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

