Site icon 24 News Update

पांच राज्यों में भाजपा की जीत पर उदयपुर में भव्य विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, मिठाई बांटकर दी बधाई

Advertisements

24 News Update उदयपुर। देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा सूरजपोल चौराहे पर भव्य विजय उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल और मोर्चा कार्यकर्ता, पार्षद तथा पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में फूलसिंह मीणा, ताराचंद जैन, रजनी डांगी, अतुल चंडालिया, करण सिंह शक्तावत, दिग्विजय श्रीमाली, किरण तातेड, जगदीश शर्मा, शम्भू गमेती, गिरीश शर्मा, अशोक शर्मा, विजय आहुजा, प्रताप सिंह राठौड़, मुकेश जोशी, रणजीत दिगपाल, कन्हैया वैष्णव, मोहन पटेल, महेश गोस्वामी, अमृत मेनारिया, किरण जैन, लवदेव बागड़ी, गोपाल कुंवर शक्तावत, शैलेन्द्र चौहान, दीपक बोलिया, पिंकी मंडावत, विजय लक्ष्मी कुमावत और कुंतल जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत को देश की जनता का विश्वास बताते हुए आगामी चुनावों में भी इसी तरह जनसमर्थन बनाए रखने का संकल्प लिया।

Exit mobile version