Advertisements
24newsupdate उदयपुर। उदयपुर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे यूडी टैक्स वसूली अभियान के तहत आज एक और वाटिका पर गाज गिरी। निगम के दस्ते ने आज राजकुमार ताराचंद पटेल की फतेहपुरा पूला रोड स्थित जनक वाटिका को सीज कर दिया। इस वाटिका पर ₹19,58,370 की यूडी टैक्स की राशि बकाया थी, जो वर्ष 2007 से अब तक लंबित थी।
नगर निगम की ओर से लगातार बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और बकाया राशि जमा नहीं कराने पर कार्रवाई की जा रही है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय पर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो वाटिका पर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। निगम की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

