24 News Update उदयपुर। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के लिए भाजपा उदयपुर देहात की बैठक बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जबकि संगठन प्रभारी मोतीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा, जिला सह- संगठन प्रभारी जुगल किशोर तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के दो वर्ष सुशासन, सुराज और विकास के सुदृढ़ प्रतीक सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऊर्जा, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, आवास, महिला सशक्तीकरण, जनजातीय विकास, कृषि और निवेश जैसे क्षेत्रों में नई उपलब्धियाँ स्थापित की हैं।
खराड़ी ने बताया कि राजस्थान आज पीएम कुसुम योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में राजस्थान में विकास कार्यों की नई गति और पारदर्शी प्रशासन का अनुभव जनता को प्रतिदिन मिल रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए जिले के नव नियुक्त संगठन प्रभारी मोतीलाल मीणा ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता ‘सुशासन पखवाड़े’ के तहत केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाएँ। उन्होंने इस अभियान को जन भागीदारी आधारित बनाने पर बल दिया।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने उदयपुर देहात जिले में अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और सुदृढ़ किया जाएगा।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
बैठक में पूर्व विधायक खेरवाड़ा नाना लाल अहारी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मंडावत, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पूर्व विधायक मावली दलीचंद डांगी, डूंगरपुर जिला सह संगठन प्रभारी नरेंद्र मीणा, जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, दीपक शर्मा, नरेंद्र सिंह असोलिया, घनश्याम मेनारिया, रोशन सुथार, अमित कलाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

