24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी सेक्टर-5 स्थित उदयपुर पर्यावरण विकास समिति ने बसंत विहार पार्क से दो चंदन के पेड़ चोरी होने का मामला हिरणमगरी थाना में दर्ज कराया है। समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि बीती रात्रि अज्ञात चोर पार्क में लगे दो हरे-भरे चंदन के पेड़ काटकर ले गए, जबकि कुछ अन्य पेड़ों पर काटने के निशान मिले हैं, जिससे उनके भी चोरी होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पार्क में अन्य कई प्रकार के वृक्ष लगे हुए हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर समिति चिंतित है। समिति ने थानाधिकारी से गुहार लगाई है कि चंदन चोरों का पता लगाया जाए और पार्क में लगे सभी पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बांठिया ने बताया कि गत वर्ष भी इस पार्क से 20 से अधिक पेड़ अज्ञात चोरों द्वारा काटकर ले जाए गए थे, जिसके बाद से समिति लगातार प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रही है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.