24 News Update खेरवाड़ा। लंबे समय से फरार वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खेरवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 साल से फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नयनेश उर्फ पप्पु उर्फ चायना (निवासी तखतपुरा, साबरकाठा, गुजरात) और अर्जुन (निवासी असोडावाड़ा, खेरवाड़ा) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नयनेश उर्फ पप्पु उर्फ चायना राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में लूट व नकबजनी के मामलों में वांछित चल रहा था और पिछले 14 वर्षों से फरार था। वहीं दोनों आरोपी पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा जारी 411 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल थे।
इनके खिलाफ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, खेरवाड़ा में दर्ज प्रकरणों—केस नंबर 106/14 (धारा 393, 394/34 भादसं) और प्रकरण संख्या 266/14 (धारा 323, 384/34 भादसं)—में स्थाई वारंट जारी थे। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी करनाराम जाट के साथ उप निरीक्षक राकेश मेहता, हेड कांस्टेबल दानवीर, कांस्टेबल मनिन्द्र सिंह (आसूचना अधिकारी), कांस्टेबल अजय और चालक कांस्टेबल अंशुल ने अहम भूमिका निभाई।
14 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, खेरवाड़ा पुलिस की कार्रवाई

Advertisements
