उदयपुर। उदयपुर–चित्तौड़गढ़ रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन पर पथराव करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो नाबालिगों को निरूद्ध किया है। इस घटना में ट्रेन में सफर कर रही 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दोनों किशोरों को बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
घटना 5 फरवरी की है। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से उदयपुर–मदार पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई थी। ट्रेन जैसे ही देबारी के पास झरनों की सराय क्षेत्र में पहुंची, तभी बाहर से अचानक पत्थर फेंके जाने लगे। पत्थर ट्रेन की खिड़कियों से टकराए और अंदर बैठी युवती शंभूल शेख के चेहरे पर आकर लगे।
शंभूल शेख फतहसागर क्षेत्र की रहने वाली हैं। पत्थर लगने से उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा। अचानक हुई इस घटना से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ और जीआरपी प्रभारी गोरधन सिंह भाटी के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में जांच और पूछताछ की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि घटना के समय कुछ किशोर रेलवे ट्रैक के पास देखे गए थे। इसी आधार पर दोनों नाबालिगों को चिन्हित कर निरूद्ध किया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.