24 News Update उदयपुर, 10 मई। जिले के कानोड़ कस्बे में जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद शनिवार को अचानक तनाव में बदल गया, जब विवादित भूमि पर लोहे की जालियां लगाने को लेकर दो समाज आमने-सामने आ गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गरमा गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।जानकारी के अनुसार जैन समाज द्वारा संचालित जवाहर विद्यापीठ शिक्षण संस्थान की ओर से विवादित जमीन पर बाउंड्री के लिए लोहे की जालियां लगाई जा रही थीं। इसी दौरान सोनी समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए और बहस शुरू हो गई।तनाव के बीच वहां लगाई जा रही लोहे की जालियां उखाड़ दी गईं। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार वगता राम पुरोहित और भींडर से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवाया और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की।तहसीलदार वगता राम पुरोहित ने बताया कि विवाद की मुख्य वजह जमीन पर स्वामित्व का दावा है। सोनी समाज का कहना है कि उक्त स्थान पर उनका प्राचीन भैरूजी बावजी स्थल स्थित है, जबकि शिक्षण संस्थान इस भूमि को अपनी संपत्ति बता रहा है।काफी देर चली समझाइश के बाद दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि फिलहाल विवादित स्थल से जालियां हटा ली जाएं और कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाए।प्रशासन ने अब मामले के समाधान के लिए राजस्व विभाग की विशेष टीम गठित की है, जो सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर जमीन की पैमाइश और सीमांकन करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाटूश्यामजी मंदिर में लाखों की चोरी का खुलासा, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दो बदमाश पकड़े, पांच आरोपी अब भी फरार मातृ दिवस पर एमबीजीएच की रिपोर्ट में खुलासा, 62 प्रतिशत माताएं कम वजन और अधिकांश एनीमिया से पीड़ित