Site icon 24 News Update

ट्रम्प बोले- मोदी नाइसेस्ट लुकिंग गाय, किलर एंड टफ ऐज हेल, भारत से जल्द होगी बड़ी ट्रेड डील

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें दुनिया के सबसे आकर्षक और दृढ़ नेता बताया। दक्षिण कोरिया में आयोजित एपेक CEO समिट में ट्रम्प ने कहा, “मोदी सबसे अच्छे दिखने वाले व्यक्ति हैं, लेकिन वे अंदर से बेहद मजबूत और निर्णायक हैं।”
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक समझौते की दिशा में बातचीत तेज़ी से आगे बढ़ रही है और बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील जल्द पूरी होगी।

भारत-पाक तनाव पर ट्रम्प का खुलासा
अपने भाषण में ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों से युद्ध रोकने की अपील की थी, लेकिन जब उन्होंने इनकार किया तो उन्होंने “250% टैरिफ लगाने की धमकी दी”।
ट्रम्प ने कहा, “दो दिन बाद दोनों देशों ने फोन किया और युद्धविराम पर सहमति जताई।” उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की भी तारीफ की, उन्हें “जबरदस्त फाइटर” बताया।

भारत अपनी शर्तों पर करेगा समझौता
ट्रेड डील को लेकर भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत किसी भी सौदे में जल्दबाजी नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “भारत सिर पर बंदूक रखकर डील नहीं करता। हम हर समझौते को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखते हैं।”

डेयरी सेक्टर सबसे बड़ी बाधा
अमेरिका चाहता है कि भारत में उसके डेयरी उत्पाद — दूध, पनीर, मक्खन और घी — को बाजार मिले। लेकिन भारत का तर्क है कि इससे देश के कई करोड़ छोटे किसानों की आजीविका पर असर पड़ेगा और धार्मिक भावनाएं भी आहत हो सकती हैं।
भारत में अमेरिकी डेयरी उत्पादों को लेकर आपत्ति इस कारण भी है कि अमेरिका में गायों को जानवरों की हड्डियों से बने एंजाइम (रैनेट) खिलाए जाते हैं, जिससे उनका दूध भारत में ‘मांसाहारी दूध’ की श्रेणी में आता है।

2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
भारत और अमेरिका ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल–जुलाई 2025 के बीच भारत का अमेरिका को निर्यात 21.64% बढ़कर 33.53 अरब डॉलर, जबकि आयात 12.33% बढ़कर 17.41 अरब डॉलर हुआ।
भारत पर अब 50% अमेरिकी टैरिफ लागू
अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया था, जो 27 अगस्त से लागू हो गया। इससे पहले जुलाई में भी इतना ही टैरिफ लगाया गया था। यानी अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लागू है।

Exit mobile version