Site icon 24 News Update

त्रिवेदी ने अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त की सफलता

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती वरसिंगपुर गांव के निवासी कार्तिक विनोदजी त्रिवेदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिवेदी ने साईनाथ इंग्लिश हाई स्कूल, वाशी (नई मुंबई) से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उच्च शिक्षा वाशी के मोतीलाल झुनझुनवाला कॉलेज से बी.कॉम की स्नातक डिग्री प्राप्त की।
त्रिवेदी के पिता मुंबई में एक अच्छे व्यवसायी हैं और माताजी लता देवी गृहिणी हैं। कार्तिक का अगला लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर समाज एवं व्यवसाय जगत में अपनी सेवाएं देना है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने परिवार के निरंतर सहयोग एवं गुरुओं के कुशल मार्गदर्शन को समर्पित किया।

Exit mobile version