24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्थित जनजाति छात्रावास की लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सुविधाओं का विस्तार किया गया। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा उदयपुर और लच्छीराम हंजा बाई सुखलेचा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से लाइब्रेरी के लिए उपयोगी फर्नीचर भेंट किया गया।शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार ओंकार उच्चारण, प्रार्थना और प्रेरणादायी गीत के साथ हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. बी. सी. सारस्वत, रजिस्ट्रार वी. सी. गर्ग, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भटनागर, डॉ. मनीष सहित विवेकानंद केंद्र और ट्रस्ट से जुड़े कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सारस्वत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया सहयोग सबसे श्रेष्ठ दान माना जाता है। उन्होंने कहा कि समाज के भामाशाह विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार आगे आ रहे हैं, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध संसाधनों के संरक्षण का भी आह्वान किया।डॉ. दिग्विजय भटनागर ने इस पहल को शिक्षा और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। वहीं गौतम सुखलेचा ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए देहदान, अंगदान, नेत्रदान और रक्तदान जैसे अभियानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संवेदनशीलता ही समाज निर्माण की असली ताकत है।सुखलेचा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और विवेकानंद केंद्र के प्रभारी डॉ. पुखराज सुखलेचा ने घोषणा की कि लाइब्रेरी को स्वामी विवेकानंद से जुड़ा प्रेरणादायी साहित्य भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलेगी।विद्यार्थियों ने इस सहयोग के लिए दोनों संस्थाओं का आभार जताया। लाइब्रेरी में उपलब्ध कराया गया फर्नीचर अध्ययनरत सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।दौरान विवेकानंद केंद्र से रमेश चंद्र कुमार, अमित कुमार तथा ट्रस्ट से उत्तम सुखलेचा, वीनु सुखलेचा, डॉ. चारू सुखलेचा, डॉ. रेनू सुखलेचा, डॉ. सरोज सुखलेचा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और परिवारजन मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची राजस्थान की महिला व पुरुष लेक्रोजे टीम अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर पारस हेल्थ में नर्सों का सम्मान, कहा- सशक्त नर्सें बचाती हैं जीवन