24 News Update भूपालसागर (अरिवंद गर्ग)। उपखंड क्षेत्र के कांकरवा गांव में बिजली ट्रांसफॉर्मर (डीपी) चोरी की लगातार घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। महज दो दिनों में पांच डीपी चोरी होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में कांकरवा के सरपंच प्रतिनिधि कर्नल सिंह ने उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से चोरी हुई डीपी के स्थान पर शीघ्र नई डीपी लगवाने की मांग की। साथ ही सहायक अभियंता जमना लाल बुनकर से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह भी किया गया है। इसके अलावा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है।
प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि भूपालसागर पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ करे, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और चोरी की घटनाओं पर कैसे नियंत्रण करता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading