24 न्यूज अपडेट, जयपुर। दिल्ली मंडल के दिल्ली–दिल्ली शाहदरा रेल खंड के मध्य स्थित ब्रिज नंबर 249 के स्थान पर नये यमुना ब्रिज पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु ब्लॉक लिया गया है। परिणामस्वरूप, उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित अथवा रेगुलेट रहेंगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 15091, दौराई–टनकपुर रेलसेवा
दिनांक 20.09.2025 को दौराई से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग
दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 19609, उदयपुर सिटी–योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा
दिनांक 20.09.2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा
दिल्ली–दिल्ली शाहदरा के मध्य दक्षिण लाइन होकर संचालित होगी।
रेगुलेट रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 19031, साबरमती–योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा
दिनांक 20.09.2025 को साबरमती से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा
दिल्ली स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

