24 News Update चित्तौड़गढ़ । उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे मंगलवार को एक भीषण हादसे का गवाह बना। भदेसर इलाके के बानसेन पुलिया पर एक बेकाबू कंटेनर पलट गया, जिसकी चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता इतनी थी कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरा युवक भारी कंटेनर के नीचे दब गया।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कपिल मेनारिया (30) पुत्र मोहन मेनारिया निवासी नगर पालिका कॉलोनी, चित्तौड़गढ़ और अक्षित सोनी (24) पुत्र गोपाल सोनी निवासी सोनी मोहल्ला, चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। दोनों युवक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और मंगलवार सुबह रिकवरी कार्य के बाद वागुंड स्थित श्री सांवलियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे।कैसे हुआ हादसाकरीब सुबह 11:30 बजे बाइक चला रहे कपिल और पीछे बैठे अक्षित हाईवे पर लौट रहे थे। इसी दौरान उदयपुर से आ रहा कंटेनर ओवरटेक करते समय बाइक से हल्का टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और उसका पिछला हिस्सा अचानक पलट गया। देखते ही देखते बाइक सहित दोनों युवक उसके नीचे दब गए।डेढ़ घंटे तक दबे रहे शवकंटेनर में प्लास्टिक आइटम का भारी रॉ मटेरियल भरा हुआ था। वजन इतना अधिक था कि मौके पर पहुंची दो क्रेनों से भी कंटेनर तुरंत नहीं उठ पाया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर खाली कराया गया और शव बाहर निकाले गए। इस दौरान का दृश्य बेहद दिल दहला देने वाला था। कपिल का शव थैली में भरकर ले जाया गया, जबकि अक्षित का सिर और धड़ अलग-अलग उठाना पड़ा। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। कपिल अपने पीछे 5 साल के बेटे, बड़े भाई और पिता को छोड़ गया है। पिता की ऑटो सर्विस की दुकान और भाई मैकेनिक का काम करते हैं। अक्षित अविवाहित था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बंदर की मौत, 11 हनुमान भक्तों ने मुंडन संस्कार कराया, विधि विधान से अतिम संस्कार, मातृकुंडिया में अस्थियां विसर्जित चित्तौड़गढ़ में नकली नोट गैंग का भंडाफोड़: दुकानदारों को बनाया निशाना, बड़े गिरोह की आशंका